बनबसा: एसएसबी ने अवैध रास्ते से दवाएं ले जा रहा नेपाली युवक पकड़ा
बनबसा, अमृत विचार। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सोमवार तड़के गश्त के दौरान अवैध रास्ते से दवाएं ले जा रहे एक नेपाली युवक को पकड़ा है। उसे दवाओं के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है। बता दें कि 57वीं वाहिनी एसएसबी सितारगंज के कार्यवाहक कमांडेंट ब्रजपाल सिंह नेगी (द्वितीय कमांडेंट) के निर्देशानुसार …
बनबसा, अमृत विचार। सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने सोमवार तड़के गश्त के दौरान अवैध रास्ते से दवाएं ले जा रहे एक नेपाली युवक को पकड़ा है। उसे दवाओं के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
बता दें कि 57वीं वाहिनी एसएसबी सितारगंज के कार्यवाहक कमांडेंट ब्रजपाल सिंह नेगी (द्वितीय कमांडेंट) के निर्देशानुसार सीमा पर तैनात एसएसबी जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं।
इसी क्रम में जवान सोमवार तड़के सीमा क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें शारदा नदी किनारे अवैध रास्ते से एक युवक नेपाल की ओर जाता दिखाई दिया। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोका और उसके पास मौजूद थैले की तलाशी ली तो उसमें से अवैध दवाएं बरामद हुई।
पूछताछ में उसने अपना नाम-पता विशाल बोहरा (18) गांव गुबरिया वार्ड नंबर 18 महेंद्रनगर जिला कंचनपुर नेपाल बताया। युवक को दवाओं के साथ कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है
