ढाई घंटे की बारिश में तालाब बन गया काशीपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। सोमवार को ढाई घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश से मुख्य चौराहे समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। लोग सड़कों पर कई फीट भरे पानी से निकलने को मजबूर हो गए। एक बार फिर लोगों में जलभराव से निगम प्रशासन के खिलाफ रोष उत्पन्न हो गया। रविवार को आधे घंटे …

काशीपुर, अमृत विचार। सोमवार को ढाई घंटे से अधिक समय तक हुई झमाझम बारिश से मुख्य चौराहे समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। लोग सड़कों पर कई फीट भरे पानी से निकलने को मजबूर हो गए। एक बार फिर लोगों में जलभराव से निगम प्रशासन के खिलाफ रोष उत्पन्न हो गया।

रविवार को आधे घंटे की बारिश के बाद एक बार फिर उमस बढ़ गई थी लेकिन सोमवार को करीब 11 बजे शुरु हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव होने से लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जलभराव से लोगों में नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी रोष देखा गया।

नालियों में गंदगी अटे होने के कारण काजीबाग में हाइडिल के पास मोहल्ला गंज, आर्यनगर, बांसफोड़ान, महेशपुरा, मुंशीराम चौराहा, किला, कुर्मांचल कॉलोनी, गढ़वाल सभा, आवास-विकास, कटोराताल मीट मार्केट के साथ ही सीतापुर आई हॉस्पिटल रोड, मुख्य बाजार व रतन रोड व मझरा चौक के आसपाल भारी जलभराव हो गया। इससे पैदाल चलने वालों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

निर्माणाधीन फ्लाई ओवर के कारण एमपी चौक के चारों और कीचड़ युक्त बारिश का पानी जमा होने से वाहन चालक रपट कर चोटिल हो गए। नगर निगम के नए शामिल क्षेत्रों में बारिश का पानी भर आने से स्थिति और भी बदतर हो गई। लोगों का कहना है कि नाले नालियों की सफाई न होने से बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या आम हो चली है लेकिन नगर निगम प्रशासन के साथ ही सत्ताधारी जनप्रतिनिधि इस समस्या का ठोस निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। जलभराव से प्रतिवर्ष व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

संबंधित समाचार