अफगानिस्तान में 24 घंटे में 570 से अधिक तालिबान आतंकवादी मारे गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान तालिबान के 570 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों के दौरान नंगरहार, खोस्त, लोगर, पक्तिया, कंधार, हेरात, फराह, जोज्जान, समांगन, हेलमंद, तखर, कुंदुज और …

काबुल। अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान तालिबान के 570 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों के दौरान नंगरहार, खोस्त, लोगर, पक्तिया, कंधार, हेरात, फराह, जोज्जान, समांगन, हेलमंद, तखर, कुंदुज और पंजशीर प्रांतों में सुरक्षा बलों के अभियान में 579 तालिबान आतंकवादी मारे गये और 161 अन्य घायल हो गये।”

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी शुरू होने के बाद से इस देश में तालिबान के हमले बढ़ गये हैं। तालिबान हमलों को रोकने के लिये सुरक्ष बल ने भी अपने अभियान तेज कर दिये हैं।

संबंधित समाचार