हल्द्वानी: प्रधानमंत्री आवास योजना में 73 लाभार्थियों में बांटे चेक
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोमवार को दूसरे दिन 73 लाभार्थियों में चेक बांटे गए। इस दौरान वार्ड 01 से 37 के लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए गए। नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को चेक दिए गए। आवास विकास मंत्रालय की ओर से बजट मिलने के बाद …
हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोमवार को दूसरे दिन 73 लाभार्थियों में चेक बांटे गए। इस दौरान वार्ड 01 से 37 के लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये दिए गए। नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को चेक दिए गए।
आवास विकास मंत्रालय की ओर से बजट मिलने के बाद लाभार्थियों को सोमवार को महापौर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने पहली किश्त और प्रमाण पत्र बांटे। जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि गरीबों को उनका अपना आवास देना केंद्र सरकार का मुख्य लक्ष्य है। सरकार अपने वायदे पर कायम है।
नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया ने कहा कि लाभार्थियों को आवास के लिए धनराशि देने के लिए अन्य सुविधाओं में भी मदद की जाएगी। इस मौके एसडीओ सुरेश अधिकारी, सामुदायिक संगठनकर्ता भाषित पाठक, प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे।
