फर्रुखाबाद: हाई-वे के किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर भट्टे के निकट इटावा-बरेली हाई -वे के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस नें शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की। सोमवार को सुबह कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों नें हाई-वे के किनारे शव पड़ा होनें की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक …

फर्रुखाबाद। सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गैसिंगपुर भट्टे के निकट इटावा-बरेली हाई -वे के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस नें शव कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल की। सोमवार को सुबह कोतवाली पुलिस को ग्रामीणों नें हाई-वे के किनारे शव पड़ा होनें की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद, दारोगा शादाब खां, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी। पुलिस नें पड़ताल की।

मृतक के शरीर पर सूजन थी। वह काला पैंट, सफेद चेक की शर्ट पहनें था। हाथ में कलावा बंधा हुआ था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। ग्रामीण हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगा रहे है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद नें बताया कि जाँच की जा रही है। अभी शिनाख्त नही हो सकी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

संबंधित समाचार