बाजपुर: कैश कलेक्शन कर्मी से पांच हजार लूटने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। केबल नेटवर्क में कैश कलेक्शन के पद पर तैनात कर्मी ने तीन युवकों पर गाली-गलौज व मारपीट कर पांच हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पालिका के वार्ड नंबर-13 मोहल्ला राजीवनगर निवासी जयप्रकाश पुत्र बृजकिशोर प्रसाद ने रविवार की देर …

बाजपुर, अमृत विचार। केबल नेटवर्क में कैश कलेक्शन के पद पर तैनात कर्मी ने तीन युवकों पर गाली-गलौज व मारपीट कर पांच हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

पालिका के वार्ड नंबर-13 मोहल्ला राजीवनगर निवासी जयप्रकाश पुत्र बृजकिशोर प्रसाद ने रविवार की देर शाम कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह समदर्शी केबल नेटवर्क में कैश कलैक्शन का कार्य करता है।

रविवार को वह वार्ड नंबर-7 मोहल्ला संजय कॉलोनी में केबल नेटवर्क के ग्राहकों से कलैक्शन कर रहा था। आरोप है कि तभी मोहल्ला संजय कॉलोनी के ही नशे में धुत तीन युवकों ने गालीगलौज, मारपीट कर उसके पास से कलेक्शन के करीब पांच हजार रुपए छीन लिए।

इनमें से एक युवक चोरी के केस में जेल जा चुका है और वर्तमान समय में पैरोल पर बाहर है। साथ ही दूसरा युवक कई बार नशा मुक्ति केंद्र जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

संबंधित समाचार