फतेहपुर: ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’ मार्च के दौरान वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। प्रदेश और जनपद में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी कांग्रेस ने आज बिंदकी में भी अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला लेकिन मार्च कुछ कदम ही चला था कि बैनर आगे रखने को लेकर प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह व कांग्रेस नेता राजेश तिवारी और उनके समर्थकों के …

फतेहपुर। प्रदेश और जनपद में अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी कांग्रेस ने आज बिंदकी में भी अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला लेकिन मार्च कुछ कदम ही चला था कि बैनर आगे रखने को लेकर प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह व कांग्रेस नेता राजेश तिवारी और उनके समर्थकों के बीच विवाद हो गया। जनपद प्रभारी एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में वर्चस्व को लेकर हुई इस तनातनी से माहौल गर्म हो गया और दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे को अपशब्द भी बोलने लगे। लेकिन प्रभावी हस्तक्षेप से शांत हुए विवाद के बाद महात्मा गांधी और अंबेडकर प्रतिमा में माल्यार्पण हुआ मार्च में पैदल भ्रमण किया गया।

आज की नौ तारीख को अगस्त क्रांति के नाम से जाना जाता है 1942 में हुई थी और नारा दिया गया था अंग्रेजों भारत छोड़ो । किंतु
कांग्रेस द्वारा सरकार के कुशासन के विरोध में विधानसभा स्तरीय भा ज पा गद्दी छोड़ो मार्च निकाला गया लेकिन जुलूस में आगे बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस के दो नेता तथा उनके समर्थक आपस में भिड़ गए जमकर तनावपूर्ण वार्तालाप हुआ। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे व जनपद प्रभारी विनोद यादव भी मौजूद थे उनके मना करने के बावजूद यात्रा के दौरान कांग्रेस के अनुशासन की धज्जियां उड़ती रही।

सुबह दस बजे से ही नगर के ललौली चौराहे के पास कांग्रेस पार्टी कार्यालय तथा उसके आसपास कांग्रेसी नेता पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र होने लगे थे किंतु 1:00 बजे प्रारम्भ हो सकी। पदयात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे के अलावा कांग्रेसी नेता अभिमन्यु सिंह तथा राजेश तिवारी तथा दोनों नेताओं के समर्थक भी भारी संख्या में मौजूद थे। यात्रा गांधी चौराहे की ओर जा रही थी कि कुछ कदम चलते ही अभिमन्यु सिंह के नाम का बैनर आगे लगा दिया गया। यह बात कांग्रेसी नेता राजेश तिवारी को नागवार लगी और उन्होंने बैनर हटा दिया इसी पर विवाद शुरू हो गया।

कई बार दोनों के बीच कहासुनी हुई इतना ही नहीं दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच भी जमकर मैं मैं तू तू होती रही जब पदयात्रा तहसील के सामने पहुंची उस समय एक बार फिर बैनर लगाने की कोशिश की जिस को लेकर एक बार फिर विवाद होने लगा। हालांकि इस बीच जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे तथा कांग्रेस नेता विनोद द्विवेदी ने कई बार दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं था दोनों पक्षों के बीच गर्म माहौल था पदयात्रा चलती जा रही थी।

पदयात्रा नगर के गांधी चौराहे पहुंची जहां पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के माल्यार्पण के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच गर्म माहौल दिखाई दे रहा था दोनों नेताओं के समर्थक अपने-अपने नेताओं के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे वही पहले कांग्रेसी नेता राजेश तिवारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने माल्यार्पण करने के लिए पहुंचे इसके बाद कांग्रेस नेता अभिमन्यु सिंह भी राष्ट्रीयता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया माल्यार्पण के दौरान भी दोनों नेताओं के चेहरे में गुस्सा और नाराजगी स्पष्ट झलक रही थी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा में माल्यार्पण करने के बाद अंबेडकर प्रतिमा में भी माल्यार्पण हुआ।

वही इस संबंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ कांग्रेश द्वारा यह पदयात्रा जनपद फतेहपुर के सभी 6 विधानसभा में निकाली जा रही है जिसमें बिंदकी फतेहपुर और अयाह शाह विधानसभाओं में 9 अगस्त को कार्यक्रम हुआ वहीं 10 अगस्त को भी शेष विधानसभाओं में होगा विवाद के बारे में पूछे जाने पर जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि बैनर लगाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल था इसी को लेकर जोश दिखाई दे रहा था कोई खास विवाद नहीं था। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे कांग्रेसी नेता विनोद द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा कांग्रेस नेता मुनेंद्र तिवारी सभासद व जिला सचिव सोयाब कुरेशी तथा बाबर खान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार