देहरादून: किसान सम्मान निधि से उत्तराखंड के 8.82 लाख किसान हुए लाभान्वित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 19,509 करोड़ से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इनमें उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ विभिन्न राज्यों के …

देहरादून, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9.75 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 19,509 करोड़ से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इनमें उत्तराखण्ड के 8.82 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के साथ विभिन्न राज्यों के लाभार्थी किसानों से भी बात की और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल बैठक में मौजूद रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि टिहरी जिले के मशरूम उत्पादन करने वाले सुशांत उनियाल सरकारी योजनाओं से ना केवल खुद लाभ ले रहे हैं बल्कि मशरूम उत्पादन से आस-पास के ग्रामीणों को भी जोड़ रहे हैं। उनकी यह पहल सराहनीय है। अधिकारियों को युवाओं को खेती और बागवानी से जोड़ने के लिए विभिन्न स्थानों पर की जा रही नई पहलों का अध्ययन करने व किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वेल्यु एडीशन पर ध्यान देने के साथ ही सप्लाई चेन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित समाचार