आज का राशिफल | 10 अगस्त, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। जॉब में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के साथ मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी। वृष राशि आज ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन …

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। जॉब में आपका मन लगेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम के साथ मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे। लोग आपकी बातों को काफी गंभीरता से लेंगे। बुद्धिमान लोगों से मुलाकात होगी।

वृष राशि

आज ज्यादा भागदौड़ करने से आपको बचना चाहिये। धन को लेकर दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं। आलस्य में आपका समय बर्बाद कर सकते हैं। नयी योजनाओं में सफलता देर से मिलेगी। मानसिक स्थिति नकारात्मक रहेगी।

मिथुन राशि

आज अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध काफी अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वादा आप पूरा कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आपके विनम्र व्यवहार से विपरीत लिंगी लोग आपसे आकर्षित रहेंगे। डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को जॉब मिल सकती है। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

सिंह राशि

आज छात्र पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किसी मांगलिक उत्सव में आप सम्मिलित होंगे। आपके कारोबार में निवेश करने के लिये बाहरी निवेशक आ सकते हैं। रुके हुए कार्य दोबारा से शुरू होंगे।

कन्या राशि

आज आपकी भावनाओं का अनादर हो सकता है। कार्यक्षेत्र को लेकर मन में उत्साह की कमी देखने को मिलेगी। नजदीकी लोगों के साथ आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। आज आपको धैर्य और संयम के साथ अपने काम पर ध्यान देना चाहिए ।

तुला राशि

आज जीवनसाथी और बच्चों से आपको प्रेम और सम्मान दोनों ही प्राप्त होगा। आपके विचारों से लोग शीघ्र प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति दी जा सकती है। नई सम्पत्ति खरीदने के लिए बहुत शुभ समय है।

वृश्चिक राशि

आज कच्चे माल के व्यापार में बेहतरीन धन लाभ हो सकता है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। लक्ष्य प्राप्ति के लिये दृढ़ संकल्पित रहेंगे। सहकर्मियों की तुलना में आपका प्रदर्शन विशेष और उत्कृष्ट हो सकता है। किसी बहुमूल्य वस्तु को खरीद सकते हैं।

धनु राशि

आज गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। समाज में आपकी प्रशंसा होगी। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निजी समस्याओं का निराकरण होगा।

मकर राशि

आज जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। किसी के उकसावे में आकर काम न करें। अन्य दिनों की अपेक्षा दिन कुछ कमजोर रहेगा। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों पर नाराज हो सकते हैं। दूसरों के भले की सोचेंगे।

कुंभ राशि

आज व्यवसाय में सारी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कोई भी बड़ा काम शुरू करने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। भोग-विलास का भरपूर आनन्द उठायेंगे। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा।

मीन राशि

आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले सकते हैं। खर्च करने से पहले बजट का ध्यान अवश्य रखें। गले में खराश और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अनुसन्धान सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिल सकती है। हितशत्रुओं से सावधान रहें।