किच्छा: पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर पति ने चाकू से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए आरोपी पति ने विवाहिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को 108 आपात सेवा की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को घर भेज दिया। …

किच्छा, अमृत विचार। पीड़िता पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हुए आरोपी पति ने विवाहिता पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता को 108 आपात सेवा की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को घर भेज दिया। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से आरोपी पति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड सुनहरी क्षेत्र निवासी महिला रिंकी का विवाह करीब 7 वर्ष पूर्व पुलभट्टा थाना अंतर्गत सिरौली क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही दोनों पति-पत्नी के बीच आए दिन कलह होने लगी। विवाद के चलते पीड़िता करीब 2 महीने पूर्व अपने मायके आ गई थी।

पीड़िता रिंकी ने आरोप लगाया कि उसके पति के अन्य कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध हैं, जिसका विरोध करने पर आरोपी पति उसके साथ मारपीट करता था और पीड़िता पर ही चरित्रहीन होने का आरोप लगाने लगा। पीड़िता के अनुसार इसी विवाद के चलते करीब 2 माह पहले अपने मायके आ गई थी।

पीड़िता के अनुसार देर शाम वह अपने घर के निकट स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी कि तभी आरोपी पति सोनू मौके पर आ गया और गाली गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। घटना में पीड़िता के हाथ पर गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद आरोपी पति चाकू सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर परिजनों ने पीड़िता को उपचार के लिए सीएससी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीड़िता को घर भेज दिया

संबंधित समाचार