बागेश्वर: यहां पुल और सड़क बनाने की मांग के लिए लोगों को करना पड़ा धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। पुल और सड़क की मांग को लेकर मंडलसेरा के लोगों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लोगों ने विवेकानंद से नीचे की ओर सड़क और जीतनगर से सरयू नदी पर पुल नहीं बनने पर आपत्ति जताई है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मंडलसेरा के लोगों ने लोनिवि …

बागेश्वर, अमृत विचार। पुल और सड़क की मांग को लेकर मंडलसेरा के लोगों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। लोगों ने विवेकानंद से नीचे की ओर सड़क और जीतनगर से सरयू नदी पर पुल नहीं बनने पर आपत्ति जताई है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मंडलसेरा के लोगों ने लोनिवि कार्यालय में धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि मंडलसेरा में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से नीचे की ओर सड़क और जीतनगर से सरयू नदी पर पुल बनना था, जिनका शिलान्यास होने के बाद वार्ड के लोगों से अनापित्त प्रमाण प्रत्र भी ले लिए गए हैं, लेकिन अब सड़क निर्माण के ‌लिए कोई पहल नहीं हो रही है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार विभाग और डीएम को ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों को विभाग हमेशा हल्के में ले रहा है। विभाग की उदासीनता के चलते लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए लोग धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र जोशी, गणेश रौतेला, हरीश देवलीप्रताप सिंह भंडारी, जितेंद्र सिंह रावत, शेर सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार