हल्द्वानी: आठ करोड़ की लागत से होगी नहर कवरिंग
हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी के संयुक्त रूप से नैनीताल रोड स्थित डीएम आवास से मुखानी तक नहर कवरिंग का काम किया जा रहा है। इससे नहर को कवर करने के बाद इसपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे यहां पर सड़क चौड़ी हो जाएगी। अपर सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी के संयुक्त रूप से नैनीताल रोड स्थित डीएम आवास से मुखानी तक नहर कवरिंग का काम किया जा रहा है। इससे नहर को कवर करने के बाद इसपर सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिससे यहां पर सड़क चौड़ी हो जाएगी।
अपर सहायक अभियंता कैलाश बिष्ट ने बताया कि डीएम आवास से मुखानी तक नहर कवरिंग का काम किया जा रहा है। बता दें कि मल्ला गोरखपुर स्थित इस बरसाती नहर में कूड़ा जमा होने से बरसात के मौसम में लोगों के घरों में पानी भरने का खतरा बना रहता है। इससे क्षेत्र के लोग बड़े परेशान रहते हैं।
हालांकि यह नहर गहरी तो है लेकिन इसमें कचरा पड़े रहने के कारण बारिश में नाला उफना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि नहर को कवर कर सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे यातायात में भी लोगों को आसानी होगी। जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी की ओर से संयुक्त रूप से यह काम किया जा रहा है। राज्य सरकार से दोनों विभागों को 8 करोड़ रुपए आवंटित हुए हैं।
जिसमें से 6 करोड़ 42 लाख रुपए सिंचाई व 1.58 करोड़ रुपए पीडब्लूडी को दिए गए हैं। दोनों विभागों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सिंचाई विभाग ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
