हल्द्वानी: टप्पेबाजों ने लेखपाल का उड़ाया लैपटॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूटी सवार टप्पेबाजों ने लेखपाल का लैपटॉप उड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वारदात का मास्टरमाइंड फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। रामनगर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात पवन पुत्र चंद्रशेखर चंदोला निवासी ग्राम पचुवाखेड़ा, चोरगलिया 7 अगस्त को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्कूटी सवार टप्पेबाजों ने लेखपाल का लैपटॉप उड़ा लिया। पुलिस ने इस मामले में दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वारदात का मास्टरमाइंड फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

रामनगर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात पवन पुत्र चंद्रशेखर चंदोला निवासी ग्राम पचुवाखेड़ा, चोरगलिया 7 अगस्त को किसी काम से रामपुर रोड जा रहे थे। इस बीच वह पेट्रोल पंप के पास रूके। तभी स्कूटी संख्या यूके 04 एई 9828 पर सवार दो युवकों ने बाइक पर रखा लैपटॉप का बैग व बाइक की चाबी उड़ा ली। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गये।

शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने सोमवार रात दो आरोपियों को स्कूटी समेत शनि बाजार रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लैपटॉप बेचने की फिराक में थे। आरोपी शहाबुद्दीन निवासी टांडा, रामपुर व अशफाक हुसैन निवासी इंद्रानगर, हल्द्वानी ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड इंद्रानगर निवासी जीला शाकिर खान उर्फ पम्मी है। उस ही की योजना पर दोनों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस शाकिर की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

संबंधित समाचार