केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की ‘नाल्को’ को सलाह, हथकरघा क्षेत्र को प्रोत्साहन देने को कहा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को से ‘हथकरघा’ क्षेत्र को प्रोत्साहन देने को कहा है। मंत्री ने कंपनी को देश की आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर प्रत्येक कर्मचारी को 7,500 रुपये का हाथ से बुना कपड़ा उपलब्ध कराए जाने की सलाह दी। जोशी …

नई दिल्ली। कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नाल्को से ‘हथकरघा’ क्षेत्र को प्रोत्साहन देने को कहा है। मंत्री ने कंपनी को देश की आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर प्रत्येक कर्मचारी को 7,500 रुपये का हाथ से बुना कपड़ा उपलब्ध कराए जाने की सलाह दी। जोशी वर्चुअल तरीके से नाल्को की टीम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कंपनी को बीते वित्त वर्ष 2020-21 और चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के प्रदर्शन को लेकर बधाई दी।

एक बयान के अनुसार, मंत्री ने कहा, ”मैं नाल्को को हथकरघा को प्रोत्साहित करने की सलाह देता हूं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रत्येक कर्मचारी को 7,500 रुपये का हाथ से तैयार कपड़ा दिया जाए।” जोशी ने कहा कि नाल्को ने चीजों को अपने पक्ष में बदला और जुझारू क्षमता दिखाते हुए महामारी के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा, ”इससे मुझे यह भरोसा होता है कि नाल्को के सभी लोगों की कड़ी मेहनत से दीर्घावधि में अच्छे नतीजे मिलेंगे और प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।” जोशी ने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में नाल्को ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में काफी सहयोग दिया, जो राष्ट्र के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता