बरेली: बिना अनुमति के बैठक करने पहुंचे कांग्रेसी, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के कांग्रेस के कुछ लोग किला पुल के नीचे बैठक करने पहुंच गए। यह देखकर वहां के दुकानदारों ने उनका विरोध किया तो उनसे भिड़ गए। इससे वहां पर हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। मंगलवार सुबह किला पुल के नीचे कुछ कांग्रेस के …

बरेली, अमृत विचार। बिना अनुमति के कांग्रेस के कुछ लोग किला पुल के नीचे बैठक करने पहुंच गए। यह देखकर वहां के दुकानदारों ने उनका विरोध किया तो उनसे भिड़ गए। इससे वहां पर हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

मंगलवार सुबह किला पुल के नीचे कुछ कांग्रेस के लोग पहुंचे और वहां कुर्सी डालकर बैठ गए। लोगों ने उनके आने का कारण पूछा तो पता चला कि वे वहां बैठक करने के लिए आए हैं और उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच रहे हैं। वहां दुकान लगाने वाले लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई और हंगामा होने लगा।

इस पर व्यापारी नेता ने उनसे बैठक की अनुमित मांगी तो कांग्रेस के लोग बात घुमाने लगे। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद कांग्रेस के कुछ नेता भी वहां पर पहुंच गए, जिसके बाद कांग्रेसी वहां से चले गए।

संबंधित समाचार