सीमा पार एक बार फिर सक्रिय हुए लॉन्चिंग पैड, पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसाने की फिराक में- पुलिस
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की बड़ी नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान ने अपने लॉन्चिंग पैड को दोबारा सक्रिय कर कर दिया है। इन लॉन्चिंग पैड पर करीब ढाई सौ आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसने की फिराक में है। जम्मू …
श्रीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की बड़ी नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पाकिस्तान ने अपने लॉन्चिंग पैड को दोबारा सक्रिय कर कर दिया है। इन लॉन्चिंग पैड पर करीब ढाई सौ आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसने की फिराक में है।
जम्मू कश्मीर पुलिस की माने तो लॉन्चिंग पैड्स को ISI ने अलग-अलग आतंकी संगठनों के साथ मिलकर सक्रिय किया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ये भी कहा है कि राज्य में खून खराबे को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान ने ग़ज़वात नाम का एक संगठन भी बनाया है।
