हल्द्वानी: नगर निगम पर पार्षदों साथ भेदभाव का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में पार्षदों ने कहा कि निगम प्रशासन केवल नामित पार्षदों के कहने पर ही वार्डों में काम करवा रहा है। जबकि जनता की ओर से चुने गए पार्षदों के प्रस्ताव तीन साल से पास …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भेदभाव का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने बुधवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय में पार्षदों ने कहा कि निगम प्रशासन केवल नामित पार्षदों के कहने पर ही वार्डों में काम करवा रहा है। जबकि जनता की ओर से चुने गए पार्षदों के प्रस्ताव तीन साल से पास ही नहीं किये गए हैं।

पार्षदों ने आरोप लगाया कि नामित पार्षदों के कहने पर वार्डों में मनमर्जी से बिजली के पोल लगा दिए गए जबकि वार्डों के पार्षदों को इसकी खबर तक नहीं है। कहा कि भाजपा समर्थित पार्षदों के ही प्रस्तावों पर उनके वार्डों में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। मांग उठाई की अन्य पार्षदों के वार्डों में भी सड़क, बिजली, पानी की समस्या का समाधान किया जाए। पार्षदों ने इसके बाद नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर नरेंद्रजीत सिंह रोडू, धर्मवीर डेविड, चंपा देवी, राधा आर्या, पार्षद प्रतिनिधि मुकुल बल्यूटिया, लक्ष्मीकांत, रईस अहमद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार