हल्द्वानी: नगर निगम में शुरू हुई ऑनलाइन म्यूटेशन की तैयारी, जल्द ही भवन नामांतरण भी होगा ऑनलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में अब भवन का म्यूटेशन कराने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही नगर निगम ऑनलाइन म्यूटेशन करेगा। नगर निगम की साइट पर जाकर म्यूटेशन से जुड़े अभिलेख अपलोड करने के बाद आपको फीस जमा करने की तारीख मिल जाएगी, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। आवेदनकर्ता को सिर्फ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम में अब भवन का म्यूटेशन कराने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही नगर निगम ऑनलाइन म्यूटेशन करेगा। नगर निगम की साइट पर जाकर म्यूटेशन से जुड़े अभिलेख अपलोड करने के बाद आपको फीस जमा करने की तारीख मिल जाएगी, जिसे ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा।

आवेदनकर्ता को सिर्फ मूल अभिलेख दिखाने के लिए ही नगर निगम आना होगा। इसके बाद 45 दिन के भीतर म्यूटेशन हो जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है और जल्द ही ऑनलाइन म्यूटेशन होने लगेगा।

नगर निगम में कर निरीक्षक विभाग व शहरी विकास निदेशालय की मंगलवार को एक वर्चुअल बैठक हुई थी। शहरी विकास निदेशालय के सहायक निदेशक विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी अधिकारियों ने ऑनलाइन म्यूटेशन करने को लेकर चर्चा की गई। कर निरीक्षक पूजा चंद्रा ने बताया कि निगम के अधिकारियों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है।

इसके बाद हफ्ते भर में ही ऑनलाइन म्यूटेशन का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहीं नहीं अगर यह प्रयास सफल रहा तो इसके बाद भवन नामांतरण का काम भी ऑनलाइन किया जाएगा। बताया कि हाउस टैक्स जमा होने का बिल और आइडी नंबर, मोबाइल नंबर देना होगा फिर तीन दिन में आपके अभिलेखों की जांच होगी व आपको मोबाइल पर मैसेज मिलेगा कि अभिलेखों की मूल प्रति दिखा दें।

ये अभिलेख अपलोड करने होंगे

1- आवेदन पत्र भरने के साथ अपनी एक फोटो (जिसके नाम भवन होना है)
2- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र या वसीयत की कॉपी
3- अगर जिनके नाम भवन है और उनकी मृत्यु हो गई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र
4- अगर परिवार के कई सदस्यों के नाम भवन का म्यूटेशन होना है तो उसका शपथ पत्र
5- अगर किसी एक के नाम होना तो परिवार के अन्य सदस्यों की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा।
6- अगर रजिस्ट्री के आधार पर म्यूटेशन होना है तो रजिस्ट्री की पहली, उसके पीछे और अंतिम प्रति को अपलोड करनी होगी।

 

संबंधित समाचार