बाराबंकी: ब्लाक मुख्यालय के सामने झाड़ी में हुआ विस्फोट, दो मासूम बच्चे हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बराबंकी जिले के थाना रामनगर अन्तर्गत बुधवार की दोपहर ब्लाक परिसर के सामने रेलवे लाइन के निकट बकरी चरा रहे दो मासूमों को मिले झोले में हुए विस्फोट के कारण पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में दोनों मासूम बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायल बच्चों को आनन फानन में पहले सीएचसी और …

बाराबंकी। बराबंकी जिले के थाना रामनगर अन्तर्गत बुधवार की दोपहर ब्लाक परिसर के सामने रेलवे लाइन के निकट बकरी चरा रहे दो मासूमों को मिले झोले में हुए विस्फोट के कारण पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में दोनों मासूम बच्चे गम्भीर रुप से घायल हो गये। घायल बच्चों को आनन फानन में पहले सीएचसी और उसके बाद लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर किया गया है। बम विस्फोट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद व अधीनस्थ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच करके बारीकी से निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2 बजे थाना रामनगर अन्तर्गत ब्लाक मुख्यालय के सामने रेलवे लाइन निकली है। उसी रेलवे लाइन के पास झाड़ झंखाड़ है। ग्राम केशरीपुर के निवासी निर्मल (13) पुत्र राजेन्द्र और पारस(14) पुत्र सिकन्दर बकरी चरा रहे थे। दोनों चचेरे भाई थे। बकरी चराते समय उन लोगों को उसी झाड़ियों में रखा एक झोला मिला। जैसे ही इन मासूमों ने उत्सुकतावश झोला खोला अचानक झोले में विस्फोट हो गये।

विस्फोट इतना भयानक था कि ब्लाक में बैठे ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी व अन्य ब्लाककर्मी दहशतजदा हो गये। मासूमों की चीख पुकार सुनकर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक पहुंच गये। इसी बीच जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों की मद्द से दोनों घायल मासूमों को पहले सीएचसी भेजा जहां पर डाक्टरों ने मासूमों की हालत गम्भीर देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।

घटना के बारे में घायल निर्मल की मां मीना देवी ने यह बताया कि दोनों सगे चचेरे भाई हैं और बकरी चराने दोपहर में आये थे। इस घटना के बाद से मीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं इस घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि लखनऊ-बहराईच हाइवे के किनारे ब्लाक रामनगर पड़ता है और उसी के निकट लखनऊ गोरखपुर रेलवे लाइन है।

इन दोनों के मध्य काफी संख्या में झाड़िया हैं। उसी झाड़ियों में एक पॉलीथीन में रखे बम से विस्फोट हुआ है। जिसमें दोनो मासूम बच्चे घायल हो गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि घटना की प्रारम्भिक जांच की जा चुकी है और फारेंसिक टीम द्वारा जो जांच की जायेगी उसके बाद ही हकीकत सामने आयेगी।

संबंधित समाचार