हरदोई: युवक की हत्या का आरोप लगाकर आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। लोनार थाना क्षेत्र के चिमना में युवक डॉक्टरी का कार्य करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बनाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे रोड जाम करने से कई किमी जाम लग गया। परिजनों ने चिमना गांव …

हरदोई। युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने जाम लगा दिया। लोनार थाना क्षेत्र के चिमना में युवक डॉक्टरी का कार्य करता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बनाने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे रोड जाम करने से कई किमी जाम लग गया। परिजनों ने चिमना गांव के अरुण सिंह पर रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है।

जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में युवक की मृत्यु हुई। सीओ सिटी विकास जायसवाल के मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस के साथ एक युवक ने बवाल करने की कोशिश की, पुलिस ने बवाल कर रहे युवक कों हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने भारी पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला, पुलिस ने सूझबूझ से मामलें कों शांत कराया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रोड का मामला।

संबंधित समाचार