अफगानिस्तान: तालिबान ने कंधार जेल से राजनैतिक कैदियों को छुड़ाया, सरकार ने सेना प्रमुख को हटाया
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में लागातार हालात बिगड़ते चले जा रहे है। अमेरिकी सैनिकी की वापसी के क्रम में तालिबान ने एक बार फिर बड़ी हिमाकत की है। तालिबान ने कंधार जेल तोड़कर कई राजनैतिक कैदियों को आजाद करा लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो के जरिए …
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में लागातार हालात बिगड़ते चले जा रहे है। अमेरिकी सैनिकी की वापसी के क्रम में तालिबान ने एक बार फिर बड़ी हिमाकत की है। तालिबान ने कंधार जेल तोड़कर कई राजनैतिक कैदियों को आजाद करा लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो के जरिए अफगान प्रशासन को सीधी चुनौती दी जा रही है। इसी बीच अफगानिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटा दिया है।
ये वहीं कंधार जेल है जहां से तालिबान अपने कैदियों को छुड़वाना चाहता था। पिछले महीने भी इस जेल पर हमला किया गया था। लेकिन तब सफलता हासिल नहीं हुई। अब फिर तालिबान ने बुधवार को कंधार जेल को अपना निशाना बनाया और इस बार वो अपने मिशन में कामयाब रहा। कई राजनैतिक कैदियों को जेल तोड़कर आजाद करवा लिया।
पिछले महीने भारतीय दूतावास में तैनात लगभग पचास भारतीय राजनयिकों वापस देश बुलाया गया था। तालिबान की तरफ से इस इलाके में लगातार हिंसा की जा रही थी, ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारत ने अपने तमाम राजनयिकों को तुरंत वापस बुला लिया था। अब वहीं पर तालिबान ने कई महत्वपूर्ण राजनैतिक कैदियों को छुड़वा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है।
इतना सबकुछ इसलिए होता दिख रहा है क्योंकि अफगानिस्तान में कई साल बाद फिर तालिबान की सक्रिय रूप से वापसी हो रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने देश के 70 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर अपना कब्जा जमा लिया है। उनके कदम तेजी से अब काबुल की तरफ बढ़ रहे हैं। लेकिन इन तमाम दावों को अफगान सरकार खारिज कर रही है।
तालिबान के साथ घमासान युद्ध के बीच अफगान सरकार ने देश के सेना प्रमुख वली मोहम्मद अहमदजई को हटा दिया है। सरकार ने विशेष अभियान कॉर्प्स के कमांडर जनरल हैबतुल्लाह अलीजई को जनरल वली मोहम्मद अहमदजई की जगह थल सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।
अहमदजई को पिछले सप्ताह प्रमुख शहरों में तालिबान के आगे बढ़ने के बाद सेनाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। 215 माईवंड कोर के कमांडर जनरल सामी सादात को अलीजाई के स्थान पर विशेष अभियान कॉर्प्स का कमांडर नियुक्त किया गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब तालिबान ने मंगलवार रात बगलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी और बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद शहर पर कब्जा कर लिया। इस बीच, देश भर में जारी संघर्ष के कारण 20 हजार से अधिक परिवार काबुल छोड़ दिया हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से मिले पंजाब मुख्यमंत्री अमरिंदर, कृषि कानून को लेकर की ये मांग
