आज का राशिफल | 12 अगस्त, 2021
मेष आज शत्रुओं के षडयंत्र विफल हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। किन्तु झूंठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। वृष आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर …
मेष
आज शत्रुओं के षडयंत्र विफल हो जाएंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी। आपकी सोच में सकारात्मकता रहेगी। किन्तु झूंठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वृष
आज बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा। सम्पत्ति को लेकर हो रहे विवादों का निपटारा होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें।
मिथुन
आज ऑफिस में काम की अधिकता हो सकती है। टूटे हुए संबंधों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होगी। सम्पत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं।
कर्क
आज प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी प्रशंसा कर सकता है। धन सम्बन्धी परेशानियों का निराकरण हो सकता है। प्रियजनों के संबंध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
सिंह
आज घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। व्यापार के लिये उधार लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे।
कन्या
आज आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। ग्राफिक्स और उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।
तुला
आज बारिश में भीगने से बचें। मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा भंग न करें। अनचाहे खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के राह खोल सकती है।
वृश्चिक
आज विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी योग्यता का बखूबी लाभ उठायेंगे। आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। छोटे व्यापारियों के लिये दिन काफी अच्छा है।
धनु
आज जीवनसाथी और बच्चों के प्रति आज दिन समर्पित रहेगा। बच्चों की गलतियों को नजरअंदाज न करें। ऑफिस काम समय पर पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। सौन्दर्य और रोमांस को लेकर कम उत्साह रहेगा। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे।
मकर
आज शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। मन में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। बड़ी कम्पनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपको घर पर आराम करना चाहिये।
कुंभ
आज बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। आपके स्वाभिमान को चोट लग सकती है। किन्तु हर स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखें। बिना किसी झिझक से अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें। आज आपको बाहर का भोजन करने से भी बचना चाहिये।
मीन
आज नये और प्रभावी संबंध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे।
