कोरोना संकट की दूसरी लहर का कहर बरकरार, 24 घंटे में आए 40 हजार से ज्यादा मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,195 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,77,706 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,987 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 490 और लोगों के जान गंवाने से …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 41,195 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,20,77,706 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,987 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 490 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,29,669 हो गई।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.45 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,636 मामलों की वृद्धि हुई है। बुधवार को कोविड-19 के लिए 21,24,953 नमूनों की जांच की गई।

इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांच किए गए नमूनों की संख्या 48,73,70,196 हो गयी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव