हल्द्वानी: डेंगू को लेकर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश और मौसम बदलाव के बीच डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सेंपलिंग करने के बाद ही अस्पताल में भर्ती किया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। लगातार हो रही बारिश और मौसम बदलाव के बीच डेंगू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सेंपलिंग करने के बाद ही अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

कोरोना का खतरा बरकरार है और अस्पताल प्रबंधन कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहता है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य अरुण जोशी के मुताबिक डेंगू के लिहाज नोडल अधिकारी को भी नियुक्त कर दिया गया है। अभी तक बुखार से पीड़ित मरीजों की पुष्टि हुई है उनमें से किसी ने भी डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। यदि भविष्य में कोई डेंगू का संदिग्ध मामला आता है तो उसको अलग वार्ड में भर्ती कराया जाएगा।

इधर नगर निगम के मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला के मुताबिक हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड में दो से तीन चरणों की फागिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा लार्वा स्प्रे का छिड़काव भी कराया जा रहा है जिससे डेंगू के लार्वा पैदा ना हो सकें। साथ ही जल्द ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की एक बैठक की जाएगी जिसमें डेंगू और मलेरिया से निपटने के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा भी की जाएगी।

संबंधित समाचार