काशीपुर: भाई के मौत पर जताई आशंका, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
काशीपुर, अमृत विचार। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अनहोनी होने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला बिजनौर तहसील अफजलगढ़ ग्राम …
काशीपुर, अमृत विचार। एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने अनहोनी होने की आशंका जताई। जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला बिजनौर तहसील अफजलगढ़ ग्राम कासमपुर निवासी राजेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर निवासी एक युवती के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही वह अपनी पत्नी के साथ यही ससुराल में कमरा लेकर रहने लगा था।
तीन दिन पूर्व वह कपड़े सिलते समय अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद ससुराल के पक्ष के लोग ही उसका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट ले गए। इधर, मृतक के भाई ने ससुरालियों द्वारा आनन-फानन में अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी करने पर आपत्ति जताते हुए अपने भाई के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि मृतक के भाई ने सूचना दी थी, कि उसके भाई के साथ किसी अनहोनी की आशंका है। उसी के चलते श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही चल पाएगा।
