हल्द्वानी: पुलिस में लेखन सामग्री की आपूर्ति के लिए निविदा की अंतिम तिथि 17 अगस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कार्यालय जनपद नैनीताल में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लेखन सामग्री आपूर्ति के लिए 17 अगस्त को सुबह 11 बजे तक स्थानीय फर्मों से सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं निर्धारित समय के बाद राजपत्रित अधिकारी द्वारा खोली जाएंगी। इच्छुक फर्मदाता निविदा फार्म एवं लेखन सामग्री की सूची …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पुलिस कार्यालय जनपद नैनीताल में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लेखन सामग्री आपूर्ति के लिए 17 अगस्त को सुबह 11 बजे तक स्थानीय फर्मों से सील बंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह निविदाएं निर्धारित समय के बाद राजपत्रित अधिकारी द्वारा खोली जाएंगी। इच्छुक फर्मदाता निविदा फार्म एवं लेखन सामग्री की सूची किसी भी कार्य दिवस में पुलिस कार्यालय से निविदा करने की तिथि से एक दिवस पूर्व तक प्राप्त कर सकते हैं।

निविदा के साथ ही पांच हजार रूपए अर्नेस्टमनी की धनराशि नकद जमा करना अनिवार्य है अन्यथा निविदा स्वीकार नहीं की जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को किसी भी निविदा को स्वीकार करने या न करने का पूर्ण अधिकार होगा। जिस की निविदा स्वीकृत होगी उसकी अर्नेस्टमनी की धनराशि तभी वापस होगी जब वह तीस हजार की एफडीआर या एनएसएसी जोकि एसएसपी के पक्ष में देय हो दी जाएगी।

संबंधित समाचार