रुद्रपुर: कार्यकर्ता बनाएंगे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार: मीना शर्मा
रुद्रपुर, अमृत विचार। आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर तराई में कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का सूत्रधार बताया। रमपुरा में कांग्रेस नेता राजू …
रुद्रपुर, अमृत विचार। आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर तराई में कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयर पर्सन मीना शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को सत्ता में लाने का सूत्रधार बताया।
रमपुरा में कांग्रेस नेता राजू कोली के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रत्येक बूथों पर कम से कम 10-10 कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव संचालन में सहयोग करेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बलबूते वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राज्य में अपनी सरकार बनाएगी।
वहीं उन्होने बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने पर भी बल दिया। बैठक में प्रमुख लोगों में महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, कोमिल राम कोली, शंकर कोली, प्रमोद कोली, सिया राम कोली, गब्बर कोली, रोहतास, धरम वीर , लीलाधर, सनी कोली, पंकज , शेखर , पाखी, रजत दहिया और धर्मवीर कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
