हल्द्वानी: दो लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा विद्युत वितरण उपखंड की टीम ने चेकिंग के दौरान नरसिंह तल्ला में बिजली चोरी पकड़ी है। इसके अलावा कुन्दन सिंह भंडारी निवासी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मुखानी थाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कमलुवागांजा विद्युत वितरण उपखंड की टीम ने चेकिंग के दौरान नरसिंह तल्ला में बिजली चोरी पकड़ी है।
इसके अलावा कुन्दन सिंह भंडारी निवासी रामणी छोटी हल्द्वानी के आवास पर भी बिजली चोरी होती पाई गई। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कमलुवागांजा सतीश चन्द्र जोशी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
