देहरादून: वंदना के घर पहुंचे धामी, किया अभिनंदन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सरप्राइज देते हुए रोशनाबाद हरिद्वार में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के आवास पहुंचकर सभी को चौंका दिया। ओलपिंक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उन्हें …

देहरादून, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को सरप्राइज देते हुए रोशनाबाद हरिद्वार में भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के आवास पहुंचकर सभी को चौंका दिया। ओलपिंक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदना कटारिया ने टोक्यो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। वंदना से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। सीएम धामी के अनुसार उत्तराखंड सरकार ने वंदना की इस उपलब्धि को देखते हुए उन्हें राज्य का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का निर्णय लिया है।

संबंधित समाचार