अमेठी: बैंक मैनेजर को आया फोन- बेटे को ढूंढ रहे हो! कोशिश बेकार है, ऐसा करो नहीं तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर स्थित नाले के पास से बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के बेटे का अपहरण कर लिया। शाखा प्रबंधक का बेटा गुरुवार की सुबह बाइक से किसी काम से बाहर जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के लिए शाखा प्रबंधक से तीस लाख रुपये …

अमेठी, अमृत विचार। मोहनगंज थाना क्षेत्र के राजा फत्तेपुर स्थित नाले के पास से बदमाशों ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के बेटे का अपहरण कर लिया। शाखा प्रबंधक का बेटा गुरुवार की सुबह बाइक से किसी काम से बाहर जा रहा था। अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के लिए शाखा प्रबंधक से तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी है। रकम चुका पाने में असमर्थ शाखा प्रबंधक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस सर्विलांस के जरिए अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है।

दखिनवारा स्थित ग्रामीण बैंक में तैनात शाखा प्रबंधक शिव कुमार लाल निगम का बेटा गौरव गुरुवार की सुबह औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कॉलोनी से बाइक द्वारा किसी काम से जा रहा था। राजा फत्तेपुर के निकट गंदा नाला पुल के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया।

अपहरणकर्ताओं ने युवक को गिरफ्त में लेकर पिता को फोन पर सूचना दी। अपहरणकर्ताओं ने गौरव को छोड़ने के बदले तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी है। बेटे के अपहरण व फिरौती की बात सुनकर शाखा प्रबंधक घबरा गए। उन्होंने काफी देर बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई।

प्रभारी निरीक्षक बताया कि अब तक घटना की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी सर्विलांस के जरिए अपहरणकर्ताओं तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया जाएगा।

संबंधित समाचार