सीएम योगी ने बोट पर बैठकर लिया बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा, बांटी राहत सामग्री
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा गुरुवार को किया। वे एनडीआरएफ के साथ बोट में बैठ कर खुद बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने बचाव व राहत कार्यों में लगे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर कुशलक्षेमी …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा गुरुवार को किया। वे एनडीआरएफ के साथ बोट में बैठ कर खुद बाढ़ की स्थिति देखी। उन्होंने बचाव व राहत कार्यों में लगे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर कुशलक्षेमी ली व राहत सामग्री बांटी।
योगी आदित्यनाथ शाम को राजघाट पुल पर पहुंचे। यहां से एनडीआरएफ के साथ बोट में सवार होकर उन्होंने गंगा में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरैया स्थित आलिया गार्डन में बनाए गए राहत केंद्र में रह रहे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और भरोसा दिया कि चिंता की कोई बात नही, आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। हर संभव उनकी मदद की जाएगी।
उन्होंने मौके पर अधिकारियों से राहत कार्यों के बारे में जानकारी करते हुए निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री जेपी मेहता इंटर कॉलेज राहत केंद्र पर पहुंचे और यहां पर रह रहे 60 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के लोगों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें मिल रहे राहत सुविधाओं की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से राज्यमंत्री रविंद्र जयसवाल, मेयर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सुरेंदर सिंह ओढ़े, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, बाढ़ प्रभावित इलाकों से वॉर्ड नंबर 18 नदेसर के पार्षद सुशील कुमार गुप्ता, ढेलवारिया के पार्षद गोपाल जायसवाल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश इत्यादि मौजूद रहें।
