हल्द्वानी: कर्नल साहब का जूता चोरी, अब पुलिस करेगी ढूंढ-खोज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यहां आम आदमी की जेब कट जाए, ठगी, जहरखुरानी का शिकार हो जाए या फिर बाइक, कार ही चोरी क्यों न हो जाए पुलिस दस नखरे दिखाने के बाद बात सुनती है। उस पर भी संशय बरकार रहता है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी या नहीं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यहां आम आदमी की जेब कट जाए, ठगी, जहरखुरानी का शिकार हो जाए या फिर बाइक, कार ही चोरी क्यों न हो जाए पुलिस दस नखरे दिखाने के बाद बात सुनती है। उस पर भी संशय बरकार रहता है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करेगी या नहीं। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है कि पुलिस ने एक कर्नल के जूता चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पनचक्की चौराहा निवासी रिटायर्ड कर्नल पीसी जोशी के घर से बीती छह अगस्त को कूड़ा बीनने वाले जूते चोरी कर ले गए। चोरी की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जहां चोर घर के बाहर से कूड़ा बीनते हुए अचानक घर का गेट खोलते हैं और बरामदे में रखे जूते उठाकर चलते बने। कर्नल जोशी ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि उचक्के 10,199 रुपए का जूता चोरी कर ले गया है। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज