बलिया: बारिश से गिरी दीवार, महिला की मौत, 2 बच्चों समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कंधरापुर गजियापुर गांव में बारिश के कारण टिनशेड की दीवार अचानक गिर गई। जिससे मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतका का नाम …

बलिया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कंधरापुर गजियापुर गांव में बारिश के कारण टिनशेड की दीवार अचानक गिर गई। जिससे मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।

मृतका का नाम बादामी देवी पत्नी परमेश्वर पटेल है। घायलों में रामशरण, पत्नी अनीता देवी व बच्चे अनुष्का एवं आयुष शामिल हैं। इनमें आयुष को छोड़ तीनों को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किया गया है। घटना के समय रामशरण का परिवार टिनशेड में बैठकर चाय पी रहा था। इस बीच अचानक तेज आवाज के साथ दीवार गिर गई। आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े और मलबे से सभी को बाहर निकाला।

ग्रामीणों के सहयोग से सभी को मऊ जनपद के फतेहपुर ले जाया गया। वहां से मऊ के अस्पताल ले जाने के दौरान बादामी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों व गांव में कोहराम मच गया। विधायक धनंजय कन्नौजिया भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को तत्काल पांच हजार की आर्थिक मदद करते हुए शासन से आवश्यक सहयोग दिलाने का भरोसा दिलाया।

संबंधित समाचार