शांन्तिपुरी: जेब में नहीं थे पैसे तो खुद के घर पर कर डाली चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शांन्तिपुरी, अमृत विचार। घर से मोटर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए लालकुआं पुलिस ने वादी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी आनंद गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह ने कोतवाली में अपने घर से मोटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले …

शांन्तिपुरी, अमृत विचार। घर से मोटर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए लालकुआं पुलिस ने वादी के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते दिनों संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी आनंद गोपाल सिंह बिष्ट पुत्र नारायण सिंह ने कोतवाली में अपने घर से मोटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक रोहतास सागर के दिशा-निर्देशन में उपनिरीक्षक संजय बृजवाल चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता ने तहकीकात की तो पता चला कि वादी आनंद गोपाल बिष्ट के पुत्र ने ही जेब खर्च के लिए अपने घर के आंगन में लगी मोटर को खोलकर उसे लक्ष्मण सिंह वथयाल, बिन्दुखत्ता को छह हजार रुपए में बेच दिया था।

पुलिस द्वारा आनंद गोपाल सिंह बिष्ट के पुत्र (अभियुक्त) की निशानदेही पर उक्त चोरी गई पानी की मोटर को (अभियुक्त) लक्ष्मण सिंह वथयाल के घर से बरामद करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित समाचार