देहरादून: राज्य के दो एसएसपी को सीएम सराहनीय सेवा पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टिहरी गढ़वाल की एसएसपी तृप्ति भट्ट एवं अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक मिलेगा। शासन द्वारा शुक्रवार को की गई घोषणा के अनुसार एएसपी पुलिस दूरसंचार, संचार मुख्यालय सुनील नेगी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा विशिष्ट कार्यों …

देहरादून, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टिहरी गढ़वाल की एसएसपी तृप्ति भट्ट एवं अल्मोड़ा के एसएसपी पंकज भट्ट को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री का सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

शासन द्वारा शुक्रवार को की गई घोषणा के अनुसार एएसपी पुलिस दूरसंचार, संचार मुख्यालय सुनील नेगी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा विशिष्ट कार्यों के लिए एएसपी/सीओ काशीपुर अक्षय प्रल्हाद कोंडे, एएसपी एटीसी हरिद्वार सुरजीत सिंह पंवार एवं एएसपी दूरसंचार हरिद्वार मुकेश ठाकुर को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिया जाएगा।

इसी क्रम में उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राणा को पौड़ी गढ़वाल में साल 2018 में हुई एक महिला की हत्या का खुलासा करने और अभियुक्त को सजा दिलवाने में अहम भूमिका निभाने पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवॉर्ड की घोषणा की गई है।

संबंधित समाचार