इंडिया फ्रीडम रन 2.0 में हल्द्वानी के धावकों ने दिखाया दम
हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव पर इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से अंतराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गौलापार में फ्रीडम रन 2.0 आयोजन किया है। इसमें शहर के 51 धावकों ने दमखम दिखाया। फ्रीडम रन का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया। जिला क्रीड़ा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव पर इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। शुक्रवार को जिला खेल कार्यालय की ओर से अंतराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स गौलापार में फ्रीडम रन 2.0 आयोजन किया है। इसमें शहर के 51 धावकों ने दमखम दिखाया। फ्रीडम रन का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने किया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अख्तर अली ने बताया कि कोविड नियमों के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन सभी राज्यों व जिलों में किया जा रहा है। इस दौरान उपक्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की, नवीन पंत, नीता पोखरिया, पूनम मेहता, गौरव कुमार, गोविंद लटवाल, हेमलता मेहता, विमला रावत, किशन सिंह बोरा, भुवन चंद्र समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
