रामपुर: पंजीकरण शिविर में उमड़ी समाचार पत्र वितरकों की भीड़
रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार समाचार पत्र के बैनर तले शुक्रवार को होटल टूरिस्ट के नीचे अमृत विचार समाचार पत्र के एजेंसी सेंटर पर समाचार पत्र वितरकों के उ.प्र. सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत 56 समाचार पत्र वितरकों का पंजीकरण हुआ। शिविर का सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने सेंटर पर पहुंचकर जायजा लिया। होटल टूरिस्ट …
रामपुर, अमृत विचार। अमृत विचार समाचार पत्र के बैनर तले शुक्रवार को होटल टूरिस्ट के नीचे अमृत विचार समाचार पत्र के एजेंसी सेंटर पर समाचार पत्र वितरकों के उ.प्र. सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत 56 समाचार पत्र वितरकों का पंजीकरण हुआ। शिविर का सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने सेंटर पर पहुंचकर जायजा लिया।
होटल टूरिस्ट के नीचे अमृत विचार समाचार पत्र के अभिकर्ता शाहिद अली खां और राशिद अली खां ने समाचार पत्र वितरकों के दुर्घटना बीमा योजना के तहत पंजीकरण कराकर कार्ड इश्यू कराए। पंजीकरण शिविर में जायजा लेने पहुंची सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अंतर्गत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण कैंप मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में 2 लाख तक हित लाभ (दुर्घटना मृत्यु/दिव्यांगता की दशा में) मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख तक प्रति परिवार प्रति वर्ष निशुल्क इलाज का लाभ मिल सकता है। इसके लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष तक लोगों का पंजीकरण कराया जा सकता है।

पंजीकरण शिविर में आकाश, ताहिर, फैजान, जीशान,वेद प्रकाश, महफूज अली खां, अशोक, बब्बू, अनवर अली, महेश, आकिल, राशिद अली खां, फौजिया खान, अरीबा, अफजाल खां, इकबाल खां, शाहवेज खां, अमान अहमद, जसप्रीत कौर, गुरुलीन कौर,मोंटी, साद, इकबाल खां, मोहम्मद सादिक, मुर्तजा अली, इंतजार हुसैन और रुबी ने पंजीकरण शिविर में पहुंचकर मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में 2 लाख तक हित लाभ दुर्घटना मृत्यु/दिव्यांगता की दशा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 5 लाख तक प्रति परिवार प्रति वर्ष निशुल्क इलाज के लिए सुबह से शाम तक पंजीकरण कराया।
