अयोध्या: पुलिस का खुलासा, पत्नी के अवैध सम्बंधों के चलते हुई थी शिक्षक की हत्या
अयोध्या। अवैध सम्बन्ध में बाधक बनने के चलते शिक्षक पवन मौर्य को मार कर नहर में फेंक दिया गया था। जिसके 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना का पर्दाफाश किया। शिक्षक पवन मौर्या का शव नहर में मिलने के …
अयोध्या। अवैध सम्बन्ध में बाधक बनने के चलते शिक्षक पवन मौर्य को मार कर नहर में फेंक दिया गया था। जिसके 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटना का पर्दाफाश किया। शिक्षक पवन मौर्या का शव नहर में मिलने के बाद 24 घंटे में अयोध्या पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने इस उपलब्धि पर खुश होकर खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। बकौल एसएसपी आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया।
बताया कि मृत शिक्षक पवन मौर्या अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। पवन मौर्या की पत्नी से आरोपी राजेश मौर्या का अवैध संबंध था। शिक्षक पवन मौर्या का शव 12 अगस्त को थाना पूराकलंदर के कुतुबपुर गांव के पास नहर में मिला था। शिक्षक पवन मौर्या थाना इनायतनगर के कुचेरा बाजार में एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात थे। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि 10 अगस्त को जब वह स्कूटी से विद्यालय से निकले तभी रास्ते में हत्या के 5 आरोपियों ने स्कॉर्पियो से अपहरण कर थाना कैंट के गद्दोपुर नहर के पास आए और शिक्षक को क्रिकेट के बैट से पीटकर मरणासन्न कर दिया और उसके बाद नहर में फेंक दिया।
आरोपियों को मालूम था कि मरणासन्न के बाद अपना बचाव नहीं कर पाएगा और वो पानी में डूब कर मर जाएगा। आरोपी की चाहते थे कि यह लगे शिक्षक पवन मौर्या ने आत्महत्या की है। इसके लिए नहर की पटरी पर उसकी स्कूटी हेलमेट व लंच बॉक्स रख दिया था।पोस्टमार्टम के बाद यह बात सामने आई कि मौत तो डूबने से हुई लेकिन उसके शरीर पर काफी चोटें पाई गई जिसके बाद पुलिस ने फिर छानबीन शुरू की जांच में यह मामला सामने आया कि आरोपी राजेश मौर्या का शिक्षक पवन मौर्य की पत्नी से अवैध संबंध था। बार-बार पवन मौर्य आरोपी राजेश को आगाह कर रहे थे लेकिन राजेश मौर्या बाज नहीं आ रहा था।
अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पवन को रास्ते से हटाने के लिए राजेश ने खतरनाक साजिश रची और इसमें चार अपने दोस्तों को शामिल किया। नहर की पटरी पर स्कूटी मिलने के बाद परिजनों ने थाना कैंट में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैंट पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनकी निशानदेही पर आला कत्ल और अपरहण में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक अरूण प्रताप सिंह, एसएसआई ओम प्रकाश यादव, एसआई शिवानन्द यादव, स्वतंत्र मौर्य, विवेक राय, हेडकांस्टेबल जितेन्द्र बहादुर सरोज, कांस्टेबल ओम प्रकाश सिंह, विश्व दीपक तिवारी, उत्सव सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, विशाल सरोज व मोहित तेवतिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
मुख्य अभियुक्त राजेश मौर्य निवासी अम्बरपुर थाना रौनाही, अखिलेश दूबे निवासी तुलादूबे का पुरवा ग्राम सारी थाना इनायतनगर, शिवनाथ यादव उर्फ भूल्लूर और मनोज कुमार कोरी निवासी भभवा साखू पारा थाना पूराकलंदर, संतोष यादव निवासी कुचेरा बाजार थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ।
