पीलीभीत: वीरखेड़ा में भूदान की डेढ़ सौ एकड़ जमीन शारदा ने समेटी
कलीनगर(पीलीभीत), अमृत विचार। लगातार बारिश के चलते शारदा नदी जलस्तर बढ़ जाने से फिर अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वीरखेड़ा में भूदान की डेढ़ सौ एकड़ जमीन को शारदा नदी ने अपने आगोश में ले लिया। मझारा में भी लगातार कटान जारी है। नलडेंगा और नगरिया खुर्द कला में आपका …
कलीनगर(पीलीभीत), अमृत विचार। लगातार बारिश के चलते शारदा नदी जलस्तर बढ़ जाने से फिर अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत वीरखेड़ा में भूदान की डेढ़ सौ एकड़ जमीन को शारदा नदी ने अपने आगोश में ले लिया। मझारा में भी लगातार कटान जारी है। नलडेंगा और नगरिया खुर्द कला में आपका कटान से कुछ राहत मिली तो विभाग ने कार्य कराना प्रारंभ कर दिया।
तहसील कलीनगर के अंतर्गत शारदा नदी डेढ़ माह से लगातार अपना रौद्र रूप दिखा रही है। फसलों को अपनी आगोश में लेने के बाद कई स्थानों पर घरों को भी नदी ने निशाने पर ले लिया। अब वीरखेड़ा में नदी ने भूदान की डेढ़ सौ एकड़ जमीन को काट दिया जिस पर खड़ी सोयाबीन की फसल भी नष्ट हो गई। किसानों का भारी नुकसान हुआ। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने नुकसान का आंकलन कराने के निर्देश दिए।
उधर नलडेंगा और नगरिया खुर्द कला में कटान की स्थिति धीमी है लेकिन बुझिया में कटान अभी भी जारी है। एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने सिंचाई विभाग को बाढ़ कार्य कराने के भी निर्देश दिए। शारदा सागर खंड और बाढ़ खंड के अभियंताओं ने बाढ़ राहत कार्य प्रारंभ किए। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता डीएन शुक्ला ने बताया बाढ़ रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, कार्य लगातार जारी है।
