लखीमपुर-खीरी: त्यौहारों पर पुलिस को चौकस रखने की कवायद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से साप्ताहिक परेड के बाद एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। एसपी विजय ढुल ने दंगाइयों से निपटने के टिप्स दिए और अभ्यास में …

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से साप्ताहिक परेड के बाद एसपी के निर्देश पर मॉक ड्रिल कराकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। एसपी विजय ढुल ने दंगाइयों से निपटने के टिप्स दिए और अभ्यास में जो खामियां नजर आईं उन्हें सुधारने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन मैदान में सुबह करीब नौ बजे दंगा रिहर्सल अभ्यास शुरू हुआ। इस दौरान एसपी विजय ढुल, एएसपी अरुण कुमार सिंह और सभी सीओ, थाना प्रभारी, प्रत्येक थाने से आये सिपाही व रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहे। सबसे पहले मैदान में दंगे की खबर आई, इससे मैदान में हड़कंप मच गया।

अचानक ग्राउंड में पत्थर फेंके जाने लगे और फिर पुलिस की ओर से पानी की बौछार छोड़ी गई। लाठी पार्टियों ने भी मोर्चा संभाला, फिर भी जब दंगाई नहीं माने तो फायरिंग और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। मॉकड्रिल में पुलिस की खामियां भी नजर आईं जिन्हें एसपी ने जल्द दूर करने के निर्देश दिए। दंगा नियंत्रण मॉकड्रिल से पहले एसपी विजय ढुल ने पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण रिहर्सल के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि दंगा होने पर क्या करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कि पहले दंगा रोकने के सभी प्रयास करने चाहिए और जब दंगा हो जाए तो फिर आंसू गैस के गोले से लेकर पानी की बौछार करनी चाहिए। उसके बाद भी बात न बनें तो ही फायरिंग करनी चाहिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और विभिन्न थानों से आए सिपाहियों ने पुलिसकर्मियों ने दंगा नियंत्रण के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली अश्रु गैस गन, एंटी राइट गन आदि चलाकर अभ्यास किया।

संबंधित समाचार