लखनऊ: गोमतीनगर में तेज रफ्तार कार मारी टक्कर, हादसे में गाड़ियों के उड़े परखच्चे
लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। फन मॉल के सामने तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से एक महिला और पांच पुरुष घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती …
लखनऊ, अमृत विचार। गोमतीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हो गया। फन मॉल के सामने तेज रफ्तार कार ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से एक महिला और पांच पुरुष घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शहर में देर रात काफी वाहन तेज रफ्तार में दौड़ाये जाते हैं। इसको रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन संयुक्त रूप से अभियान चला चुके हैं। शुरू में कुछ दिन सख्ती रहती है उसके बाद हालत जस के तस हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही शुक्रवार देर रात हुआ। गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने होंडा सिटी ने दो वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि डस्टर कार व एक अन्य कार में टक्कर मारी गई जिसमें एक कार सड़क किनारे खड़ी हुई थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए जबकि होड़ा सिटी सड़क पर पलट गई।

पुलिस ने मौक पर पहुंचकर रास्ते को खाली करा दिया है। हादसे में एक महिला समेत पांच पुरुष घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक चालक नशे में कार दौड़ा रहा था। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान कराई जा रही है।
