IND vs ENG: भारत की पकड़ मजबूत, इंग्लैंड ने 119 पर तीन विकेट गंवाए
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत की पकड़ मजबूत है पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के …
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत की पकड़ मजबूत है पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब भी भारत से 245 रन पीछे है। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं। जो रूट 49 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर टिके हुए हैं।
That's Stumps on Day 2⃣ of the second #ENGvIND Test at Lord's!
England 119/3 & trail #TeamIndia by 245 runs.
2⃣ wickets for @mdsirajofficial
1⃣ wicket for @MdShami11Joe Root unbeaten on 4⃣8⃣
Scorecard ? https://t.co/KGM2YELLde pic.twitter.com/5Tu0dsNVyu
— BCCI (@BCCI) August 13, 2021
भारत ने दूसरे दिन का खेल 276/3 से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसके धड़ाधड़ चार विकेट गिर गए। केएल राहुल 129 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन भारत ने 88 रन बनाने में 7 विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत की पहली पारी 364 रन पर सिमट गई।
Innings Break!
Jadeja (40) is the last one to depart as #TeamIndia are all out for 364 runs.
Scorecard – https://t.co/KGM2YEualG #ENGvIND pic.twitter.com/hOWcJNlGKu
— BCCI (@BCCI) August 13, 2021
रोहित शर्मा ने 83, कप्तान विराट कोहली ने 42, रविंद्र जडेजा ने 40 और ऋषभ पंत ने 37 रन का योगदान दिया। भारत के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड की तरफ से स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 62 रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह 31वीं बार है, जब एंडरसन ने पारी में पांच विकेट लिए। इस मामले में दूसरे नंबर पर भारत के आर अश्विन (30 बार पांच विकेट) हैं। उनके अलावा ओली रॉबिन्सन और मार्क वुड ने दो-दो तथा मोईन अली ने एक विकेट लिया।
Joe Root batting steadily on 48* as England go to stumps at 119/3 on Day 2 of the Lord’s Test.#WTC23 | #ENGvIND | https://t.co/rhWT865o91 pic.twitter.com/DejYKw7p2g
— ICC (@ICC) August 13, 2021
दूसरी तरफ से इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं क्योंकि 23 रन के स्कोर पर डोम सिबले (11) के रूप में पहला विकेट गिरा। इसके तुरंत बाद हसीब हमीद (0) भी चलते बने। इन दोनों खिलाड़ियों के मोहम्मद सिराज ने अपना शिकार बनाया।
The BCCI office bearers are in attendance here at Lord's for the second #ENGvIND Test. @SGanguly99 | @JayShah | @ShuklaRajiv | @ThakurArunS pic.twitter.com/2RFD1JHwxg
— BCCI (@BCCI) August 13, 2021
सिराज ने इन दोनों बल्लेबाजों को लगातार दो गेंदों पर आउट किया। इसके बीच जो रूट और रोरी बर्न्स के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। बर्न्स को मोहम्मद शमी 49 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया।
