आज का राशिफल | 14 अगस्त, 2021
मेष आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे। व्यवसाय में काम का बोझ थोड़ा बढ़ेगा। निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी। वृष आज लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के …
मेष
आज आप काफी तनावमुक्त महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में काफी आसानी से आपके पक्ष में काम होते जायेंगे। व्यवसाय में काम का बोझ थोड़ा बढ़ेगा। निवेश का सुखद परिणाम आपको प्राप्त हो सकता है। भौतिक सुखों के प्रति कामना बढ़ेगी।
वृष
आज लेन-देन में जल्दबाज़ी के कारण कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजना लाभकारी सिद्ध होगी। आपको लोगों की पर्याप्त सहायता मिलेगी जिसके कारण महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।
मिथुन
आज विद्यार्थियों को शिक्षा में अपेक्षा के अनुरूप परिणाम मिलने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी अवहेलना कर सकते हैं। आलस्य बिलकुल न करें। दोस्तों से मदद लेना आपके लिये हितकारी होगा।
कर्क
आज परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा। आय के नए विकल्प ढूंढ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में आ रही उलझन का समाधान प्राप्त कर लेंगे। गृहणियों को रसोई में साफ-सफाई और सावधानी दोनों का ही विशेष ध्यान रखना चाहिए।
सिंह
आज राजनीति से जुड़े लोग अपने प्रतिद्वन्द्वियों पर काफी भारी पड़ने वाले हैं। जीवन साथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। रिसर्च से जुड़े कार्यक्षेत्र में उत्तम सफलता मिल सकती है। आपके निर्णय लेने की क्षमताओं की आज परीक्षा होने वाली है।
कन्या
आज को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लेकिन बॉस के सामने आज बहस करने से बचें। झूठ बोलने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बिजनेस पार्टनर्स को लेकर भी मन में संशय के भाव रहेंगे।
तुला
आज पेट संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। नए विषयों के अध्ययन में आप रुचि लेंगे। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो कष्ट बढ़ सकता है। वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक
आज पेट में जलन और अम्लीयता की समस्या हो सकती है। दूसरों की सलाह के अनुसार कोई काम न करें। बेवजह के मामलों में उलझ सकते हैं। सौम्यता और शालीनता का व्यवहार रखें। काम को लेकर अरुचि हो सकती है।
धनु
आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन के साथ सुखद मुलाकात होगी। समाज में लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। आप दूसरों के भले की सोचेंगे। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है।
मकर
आज परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका मन कुछ उदास रहेगा। साहसिक कार्यों को अंजाम दे सकते हैं। व्यापार में बड़ी उपलब्धियां अर्जित करेंगे। नए व्यापारिक अनुबंध होने के योग बन रहे हैं।
कुंभ
आज विद्यार्थियों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी होगी। बुद्धि और विवेक से आपको काम करना चाहिए। क्रोध पर नियंत्र रखना चाहिए। जॉब के आपके अधिकार बढ़ेंगे।
मीन
आज आपका मन अशांत रहेगा। आपको उचित आराम अवश्य करना चाहिए। सर्वाइकल संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको विचारों पर नियंत्रण रखना चाहिए। प्रेम संबंधों में विश्वासघात की संभावना है।
