बरेली: अब महाविद्यालयों में नियुक्त होंगे स्थायी प्राचार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अब जल्द ही महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त हो जाएंगे। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात चयनित 263 प्राचार्यों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 66 शिक्षकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। बरेली कॉलेज के चार शिक्षकों का प्राचार्य के पद पर चयन …

बरेली, अमृत विचार। अब जल्द ही महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त हो जाएंगे। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की ओर से गुरुवार रात चयनित 263 प्राचार्यों की सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 66 शिक्षकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। बरेली कॉलेज के चार शिक्षकों का प्राचार्य के पद पर चयन हुआ है। कुछ दिनों बाद सभी को महाविद्यालय निर्धारित कर दिए जाएंगे। स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति से कई महाविद्यालयों में वरिष्ठता के चलते प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर होने वाले विवाद पर भी रोक लग जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के कई महाविद्यालयों में स्थायी प्राचार्य नियुक्त नहीं थे। इन पर नियुक्ति के लिए शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के बाद अलग-अलग तिथि पर साक्षात्कार हुए थे। सभी शिक्षकों से महाविद्यालयों में नियुक्ति के लिए इच्छा भी मांगी गई है। अब चयनित प्राचार्यों की सूची जारी हो गई है।

जल्द ही महाविद्यालयों में नियुक्ति का भी आदेश जारी हो जाएगा। एक सितंबर से नया शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा तो उससे पहले सभी महाविद्यालयों में प्राचार्य नियुक्त हो जाएंगे। बरेली कॉलेज से विधि विभाग के डा. डीके सिंह, चीफ प्रॉक्टर वंदना शर्मा, बीएड विभाग के राकेश सिंह व चारू मेहरोत्रा का चयन हुआ है। डीके सिंह की रैंक 16 है।

संबंधित समाचार