हल्द्वानी: 35 हजार की आबादी पर फिर से पेयजल संकट
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के दौर में हजारों की आबादी पर एक बार फिर से पेयजल का संकट बन गया है। रकसिया नाले से गुजरने वाली पेयजल लाइन फिर से टूट गई है। जिसे अब दुरस्त किया जा रहा है। अनुमान है कि शनिवार की शाम तक लाइन दुरस्त हो पाएगी। रकसिया नाले का बहाव …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के दौर में हजारों की आबादी पर एक बार फिर से पेयजल का संकट बन गया है। रकसिया नाले से गुजरने वाली पेयजल लाइन फिर से टूट गई है। जिसे अब दुरस्त किया जा रहा है। अनुमान है कि शनिवार की शाम तक लाइन दुरस्त हो पाएगी।
रकसिया नाले का बहाव आफत बनता जा रहा है। शुक्रवार की शाम को चंबल पुल के पास रकसिया नाले के बहाव की जद में आकर पेयजल लाइन फिर से टूट गई है। एक माह के अंदर यह लाइन चौथी बार टूटी है। इस पेयजल लाइन में गौला के फिल्टर प्लांट से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस लाइन के टूटने से दमुवाढूंगा, मल्ली बमौरी, बिठोरिया में पेयजल की किल्लत बन गई है।
करीब 35 हजार की आबादी पर पेयजल संकट बन गया है। इधर जलसंस्थान के अधिकारियों का कहना है कि लाइन को दुरस्त किया जा रहा है और शनिवार की शाम तक इसे ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां पर पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
