हमीरपुर: दर्जा प्राप्त मंत्री ने कैंप लगाकर बाढ़ पीड़ितों को वितरित किया फल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। यमुना बेतवा नदियों में आई भीषण बाढ़ से हमीरपुर जनपद के 90 गांव प्रभावित हुए जिला मुख्यालय के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव ज्यादा प्रभावित हुए हैं! बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन व कई समाजसेवी कार्य कर रहे हैं! इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम …

हमीरपुर। यमुना बेतवा नदियों में आई भीषण बाढ़ से हमीरपुर जनपद के 90 गांव प्रभावित हुए जिला मुख्यालय के आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव ज्यादा प्रभावित हुए हैं! बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन व कई समाजसेवी कार्य कर रहे हैं! इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने बीते रोज राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 में टेंट आदि लगाकर रह रहे बाढ़ पीड़ितों को फल वितरित किए।

उनके फल वितरण कार्यक्रम में अशोक तिवारी पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बुंदेलखंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृज किशोर गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री पिछड़ा मोर्चा गणेश यादव, संतोष गुप्ता, हरप्रसाद निषाद, चंद्रशेखर निषाद, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, समाजसेवी धर्मवीर, समाजसेवी विजय सिंह आदि लोगों ने फल वितरण कार्य में सहयोग प्रदान किया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने बेतवा पुल के पास बरसाती आदि लगाकर अस्थाई रूप से निवास कर रहे बाढ़ पीड़ितों को फलो के पैकेट वितरित किए।

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बाबूराम निषाद ने बताया कि 2 दिन पूर्व उन्होंने बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का दौरा किया था जहां उन्होंने देखा कि तमाम लोग कैम्प में बीमार पड़े हुए हैं उनके दिमाग में यह विचार आया कि इन लोगों को भोजन के रूप में ऐसी वस्तु या सामान दिया जाए जो बीमार व्यक्ति भी खा सकें उसके बाद उन्होंने फल वितरण कार्यक्रम रखा उन्होंने बताया कि बेतवा पुल के अलावा राठ रोड के ऊपर रह रहे तमाम बाढ़ पीडि़तों को फलो के पैकेट वितरित किए गए।इसके बाद उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा के बाढ़ पीड़ित शिविर में बाढ़ पीड़ितों को फलों का वितरण कराया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता