हल्द्वानी: 16 तारीख से खुलेंगे 6 व 8 वीं के स्कूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के कक्षा 6 से 8 वीं तक के सरकारी विद्यालय सोमवार यानी कल से खुलेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को खोलने की पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए करीब 4100 जूनियर हाईस्कूलों में सेनेटाइजर व मास्क आदि की सुविधा …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के कक्षा 6 से 8 वीं तक के सरकारी विद्यालय सोमवार यानी कल से खुलेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यालयों को खोलने की पूरी तैयारी कर ली है।

इसके तहत राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए करीब 4100 जूनियर हाईस्कूलों में सेनेटाइजर व मास्क आदि की सुविधा की गयी है। भोजन माताओं के लिए दस्ताने, हेड कवर व एप्रेन आदि की व्यवस्था की है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि 6 से 8 वीं के विद्यालय सोमवार से खोले जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों को सूचित किया गया है।

संबंधित समाचार