कुशीनगर: 7 साल से बिना वीजा के रह रहा था अफगानिस्तानी, पुलिस ने किया अरेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने आज यानि शनिवार को पिपरा जटामपुर गांव के खुशी पट्टी में एक व्यक्ति के घर से अफगानिस्तान निवासी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपने बारे में जानकारी भी दी है। उसने अपना नाम अहमद सगीर बताया है। नाम के साथ पता बताते हुए उसने कहा कि …

कुशीनगर। कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने आज यानि शनिवार को पिपरा जटामपुर गांव के खुशी पट्टी में एक व्यक्ति के घर से अफगानिस्तान निवासी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में व्यक्ति ने अपने बारे में जानकारी भी दी है। उसने अपना नाम अहमद सगीर बताया है। नाम के साथ पता बताते हुए उसने कहा कि वो मजांग, काबुल अफगानिस्तान का रहने वाला है। 2014 में वो दिल्ली से कुशीनगर पहुंचा था। पुलिस के साथ ही आईबी और एटीएस की टीम भी अहमद से जुड़ी और जानकारी के बारे में पता लगा रही है।

आपको बता दें कि अहमद इतना शातिर था कि उसके आसपास क लोग भी उसपर शक नहीं किए। उसकी बोलचाल से गांव के लोगों को उसको अपने जैसा ही समझा।अहमद ने बताया कि वो 18 जुलाई 2014 से पिपरा जटामपुर गांव में किराए पर रह रहा था। गांव वालों को शक तब हुआ जब उसने अपने मकान मालिक फखरुद्दीन से उसके पते पर आधार कार्ड बनवाने की बात कही। जागरुक ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी। पूछताछ में पहले युवक ने बताया कि उसने धोखाधड़ी से दिल्ली के पते पर फर्जी आधार कार्ड बनवाया है और पिपरा जटामपुर के पते से भी आधार कार्ड बनवाने के फिराक में था। जब पुलिस ने उसके पते के बारे में पूछा तो उसने कश्मीर बताया, पुलिस की कड़ाई के बाद उसने अपना नाम अहमद समीर पुत्र अब्दुल सबूर निवासी नहियेसेदेह, मजांग, काबुल अफगानिस्तान बताया।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता