रुद्रपुर: किसान मजदूर संग्राम दिवस के रूप में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस को किसान मजदूर संग्राम दिवस के रूप में किसान देशभर में मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान किसान तिरंगा यात्रा भी निकालेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस …

रुद्रपुर, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस को किसान मजदूर संग्राम दिवस के रूप में किसान देशभर में मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने यह निर्णय लिया है। इस दौरान किसान तिरंगा यात्रा भी निकालेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बॉर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने स्वतंत्रता दिवस के दिन को किसान मजदूर संग्राम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

स्वतंत्रता दिवस पर देशभर की सभी तहसील स्तर पर तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। उत्तराखंड में भी राष्ट्रीय किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में किसान तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

यह किसान तिरंगा यात्रा नानकमत्ता से प्रारंभ होकर सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर दोराहा, कनकपुर होती हुई काशीपुर में संपन्न होगी। इसके तहत किच्छा मंडी में ध्वजारोहण किया जाएगा। बाजवा ने बताया कि दोराहा स्थित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के शहीदों को नमन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

संबंधित समाचार