गोरखपुर: 30 साल बाद महिला को मिला न्याय, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के बांसगांव थाने पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में थानेदार राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरे फार्म में दिखे। इस दौरान उन्होने एक महिला की शिकायत पर पट्टे की भूमि पर जबरिया कब्जा करने वाले मनबढ़ को न केवल जमकर फटकार लगाई …
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद के बांसगांव थाने पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में थानेदार राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह फरियादियों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरे फार्म में दिखे। इस दौरान उन्होने एक महिला की शिकायत पर पट्टे की भूमि पर जबरिया कब्जा करने वाले मनबढ़ को न केवल जमकर फटकार लगाई बल्कि उसे हवालात में भी डाल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार खजनी तहसील के ग्राम टिकरिया निवासिनी माला देवी पत्नी भानू ने समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी निरीक्षक राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि 30 वर्ष पूर्व उसे मिले आवासीय पट्टे की चार डिस्मिल भूमि पर गांव के रामचंदर पुत्र झांगुर तथा विशाल पुत्र रामचंदर कब्जा करने से मना करते खुद जबरिया कब्जा करने के प्रयास में लगे हैं। एसएचओ यह सुनते ही दंग रह गये। उन्होंने मौके पर मौजूद रामचंदर से जानना चाहा कि वह ऐसा क्यों कर रहा है। जिस पर वह संतोषजनक जबाब न दे सका। जिससे एसएचओ बिफर उठे और रामचंदर को कड़ी फटकार लगाते हवालात में डलवा दिया।
दूसरी तरफ एसएचओ ने लेखपाल व हल्के के सिपाही को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश भी दिया। एसएचओ का यह तेवर देख दूसरों की भूमि पर बलात कब्जा करने के प्रयास में लगे मनबढ़ों में हड़कम्प पैदा हो गयी है। बताते चलें कि समाधान दिवस में आज आये 10 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 4 का निस्तारण कर दिया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को सुपुर्द कर दिया गया है।
